Search

बहरागोड़ा : कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 24 घंटे के अंदर लगा ट्रांसफार्मर

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर में विगत दिनों ट्रांसफार्मर जल गया था. इससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसकी सूचना बस्ती वालों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी. उन्होंने त्वरित पहल करते हुए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से बात की. इसके बाद जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रचंड गर्मी तथा पेयजल संकट से राहत मिली. ट्रांसफार्मर लगने की खुशी में सभी लोगों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार प्रकट किया. इस मौके पर ग्रामीण जगन्नाथ नायेक, विजय दत्त, देव प्रिय दे, आदित्य गिरि सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arka-jain-universitys-fashion-design-department-students-did-industrial-visit/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों ने किया इंडस्ट्रीयल विजिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp