Search

 
 
 

Bahragora: दिवंगत शिक्षक अजीत राउत को प्लस टू उच्च विद्यालय केसरदा में दी गई श्रद्धांजलि

 
Bahragora (Himangshu karan):   शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय केसरदा में  शोक सभा का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुहियापाल पंचायत अंतर्गत बांकदह गांव निवासी विद्यालय के उड़िया शिक्षक अजीत राउत का आकस्मिक निधन हो गया था.

विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखा

विद्यालय परिवार ने दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक दीपक कुमार मंडल ने कहा कि उनका असमय चले जाना शिक्षा जगत के साथ-साथ विद्यालय परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है. इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र, छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित थे.   इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-uncontrolled-car-hits-parked-truck-driver-narrowly-escapes/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित कार ने खड़े ट्रक में ठोका, बाल-बाल बचा चालक
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही