Search

 
 
 

Bahragora: गोपाबंधु पाठागार में दिवंगत शिक्षक प्रणव बेरा को दी गई श्रद्धांजलि

 
Bahragora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खंडामौदा गांव स्थित गोपाबंधु पाठागार प्रांगण में रविवार शाम को दिवंगत शिक्षक प्रणव कुमार बेरा की आत्मा की शांति के लिए विद्याधर बेरा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम दिवंगत शिक्षक की फोटो पर उपस्थित सज्जनों ने माला तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी  तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर मनोरंजन गिरी, विद्याधर बेरा, लक्ष्मण चंद्र गिरी, रतिकांत सीट तथा बंकिम चंद्र पाईकिरा ने स्वर्गीय प्रणव बेरा की जीवनी और कार्यकुशलता के बारे में बताया. इस मौके पर मुख्य रूप से हरिपद पाल, रामचंद्र बेज, हाड़िदुलाल बेरा, इंद्रजीत दास, बलराम बेरा, श्याम सुंदर बारिक, देवाशीष बेरा सहित बड़ी संख्‍या लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Bahragoda:">https://lagatar.in/bahragoda-parents-conference-organized-at-saraswati-shishu-vidya-mandir-khandamouda/">Bahragoda:

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खंडामौदा में अभिभावक सम्मेलन आयोजित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही