Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ट्रक ने बाइक व साइकिल सवार को मारी टक्कर

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर अज्ञात ट्रक ने बारासति चौक के निकट साइकिल तथा बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें साइकिल सवार बाल-बाल बच गए वहीं बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बाइक सवार ठाकुर देव मुंडा (18) को पीसीआर वैन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. अस्पताल में घायल का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार झांझिया गांव निवासी ठाकुर देव मुंडा घर से अपने मामा के घर खंडामौदा जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से एक अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए उन्हें भी टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-progressive-welcomed-block-president-rahul-yadav/">आदित्यपुर

: यूथ प्रोग्रेसिव ने किया कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव का स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही