Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जल्द बीस सूत्री कमेटी की होगी बैठक

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : जिला परिषद डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने बहरागोड़ा बीस सूत्री कमिटी के अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा एवं अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक बैठक की. इसमें जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने बैठक में क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजना को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जल्द ही बीस सूत्री कमिटी की बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-united-unions-protest-against-mdo-in-front-of-guava-sail-general-office/">नोवामुंडी

: एमडीओ के विरोध में संयुक्त यूनियनों ने गुवा सेल जेनरल ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन
बीस सूत्री कमिटी की बैठक अब तक एक बार भी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि योजनाओं की रफ्तार में तेजी आए. इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सुनील महतो, बीस सूत्री सदस्य युगल किशोर मुखी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रबती महतो, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेंद नाथ हांसदा, बाघराय मंडी, ललित मंडी, रास बिहारी साहू, मदन मन्ना, सुमित माईति, राम दास हांसदा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही