Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : लॉटरी के 555 टिकटों के साथ दो गिरफ्तार, 3310 रुपए भी जब्त

Advertisement
Advertisement
Bahagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा पुलिस ने सोमवार को अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने का भंडाफोड़ किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल से लॉटरी का टिकट लाकर यहां बेचते हैं. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशानुसार एक टीम का गठन कर छापामारी की गयी. छापामारी के क्रम में चौरंगी चौक से बहरागोड़ा के कृष्णा अर्जुन राय एवं कौशिक ओझा उर्फ लालटू को लॉटरी टिकट बेचते गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-rape-of-minor-three-accused-sentenced-to-twenty-years-each/">रांचीः

नाबालिग से दुष्कर्म मामला, आरोपी हेम सिंह उर्फ राहुल, नव किशोर और नवीन को 20-20 साल की सजा
इन दोनों के पास से 555 पीस लॉटरी के टिकट एवं 3310 रुपये बरामद किए गए हैं. इस संबंध में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 39/23, धारा 294(A)/420/406/34 आईपीसी धारा 7(3) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कृष्णा अर्जुन राय पूर्व में भी दो बार अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही