Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मालुआ में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

 
Bahragora (Himagshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मालुआ में बुधवार को दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी शशांक शेखर पाल ने मैदान में फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद करना बेहद जरूरी है. इससे शारीरिक तथा मानसिक विकास दोनों होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले ऐसी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन होना काफी सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pm-housing-workers-union-submitted-memorandum-to-the-commissioner/">चाईबासा

: पीएम आवास कर्मी संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच बहुलिया बनाम चित्रेस्वर के बीच खेला गया. बहुलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्रेस्वर की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 72 रन बनाकर विपक्षी टीम को जीत के लिए 73 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुलिया की टीम महज 25 रन पर ऑल आउट हो गयी. उद्घाटन मैच को चित्रेश्वर की टीम ने 48 रनों से जीत लिया. मौके पर बापुन जेना,राजेश बारिक,राजेश पात्र, सूरज मुंडा,लिपू जेना आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही