Search

 
 
 

बहरागोड़ा : वीनापाणी के मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, एसडीओ ने किया उद्घाटन

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के वीनापाणी पाठागार स्थित मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक तथा विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा प्रखंड के अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मार कर किया. फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंस क्लब बेनासोली बनाम लिटिल स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. सोमवार को खेले गए पहले मैच में लिटिल स्टार फुटबॉल क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की. इसे भी पढ़ें : झारखंड:">https://lagatar.in/jharkhand-17-police-officers-and-soldiers-including-ig-prabhat-kumar-will-get-medals/">झारखंड:

आईजी प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस अफसरों-जवानों को मिलेगा पदक

खेल में भी बनाया जा सकता है करियर - एसडीओ

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में भी करियर बनाया जा सकता है. यदि हम खेल अनुशासन से खेलें तो खेल के क्षेत्र में भविष्य उज्ज्वल किया जा सकता है. अंचल अधिकारी ने बताया कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. खेल से शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है. इस मौके पर वीनापाणी पाठागार के अध्यक्ष रंजीत कुमार वाला, चंडी चरण साव, तपेश महापात्र, मानिक मंहाती, तरुण मिश्र, बन बिहारी साव सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही