Search

बहरागोड़ा : नागुड़साई-पानीपाड़ा में दो दिवसीय गाजन पर्व शुरू

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरागड़िया पंचायत स्थित नागुड़साई-पानीपाड़ा के बाबा भूतेश्वर मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय गाजन पर्व धूमधाम से शुरू हुआ है. शुक्रवार से ही मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुजारी कृष्णा दुबे ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की. इस अवसर पर पाट भोक्ता पहलाद पात्र, साधारण भोक्ता कृष्णा खामराई, खोकन बेरा, परमथ कुंडू, नकुल गड़, जगदीश दलाई, देव दत्ता सेनापति ने सुवर्णरेखा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की. गाजन पर्व को सफल बनाने में भास्कर खामराई, लक्ष्मींद्र दंडपाट, रतन गढ़, हाड़िराम नाईक, मधु तराई, राजेश पात्र, विपल्व दास, विजय सेनापति सहित नागुड़साई-पानीपड़ा के ग्रामीण जुटे हुए हैं. शनिवार को गाजन पर्व के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prisoners-death-in-suspicious-condition-in-upkara/">घाटशिला

: उपकारा में संदेहास्पद स्थिति में बंदी की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp