Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जिप सदस्य फुलमनी मुर्मू के प्रयास से दो दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल

Baharagora (Himangshu Karan) : जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू पिछले दिनों अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के विलासी पातर एवं मानुषमुड़िया के सुकुमार गोप से मिली थीं. दोनों ही दिव्यांग हैं तथा चलने में असमर्थ हैं. दोनों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं. दोनों के परिजनों ने ट्राईसाईकिल की मांग जिप सदस्य से की थी. उन्होंने ट्राईसाइकिल दिलाने का भरोसा दिया था. जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू ने प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी से मिलकर दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल देने का आग्रह किया था. रविवार को दोनों को प्रखंड कार्यालय में ट्राईसाइकिल मिली. दोनों के परिजनों ने जिप सदस्य के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर मुखिया राम मुर्मू, हारा चंद, गौतम भोल, विश्वजित राना, कृष्ण मन्ना, पप्पु गिरि, स्वपन कर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-legal-service-cum-empowerment-camp-organized-in-block-auditorium/">बहरागोड़ा

 : प्रखंड सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही