Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बाइक व साइकिल की टक्कर में दो घायल, बारीपादा रेफर

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के बरसोल थाना अंतर्गत खंडामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार चंद्ररपुर गांव के रमेश हांसदा (19) और साइकिल सवार शांकाभंगा निवासी खंडूराम महतो (38) घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए पीआरएम बारीपादा रेफर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-encouraged-the-board-examinees-gave-tips-for-success-wished-for-a-bright-future575906-2/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने बोर्ड परिक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला, सफलता के दिए टिप्स, उज्जवल भविष्य की कामना की

विधायक ने की आर्थिक मदद

इधर, दुर्घटना की सूचना पाते ही स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. दोनों घायलों को इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की. मिली जानकारी के अनुसार रमेश हांसदा बहरागोड़ा महाविद्यालय में सेड निर्माण के वेल्डिंग का कार्य समाप्त कर अपनी बाइक से खंडामौदा होते हुए चंद्ररपुर अपने गांव जा रहा था. इसी बीच साइकिल सवार खंडूराम महतो से टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही