Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की केशरदा पंचायत के बांघराचूड़ा गांव के कृषि भवन में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आजीविका महिला संकुल संगठन की कोषाध्यक्ष स्वर्गीय रायमुनी मुंडा के पति बुधराय मुंडा को दो लाख का चेक प्रदान किया गया. जेएसएलपीएस तथा झारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शनिवार को बुधराय मुंडा को चेक दिया गया. ज्ञात हो कि रायमुनी मुंडा का देहांत विगत दिनों बीमारी से हो गया था. चेक प्रदान करने के अवसर पर अध्यक्ष देंगी सोरेन ,सचिव विनोदिनी मांडी ,कोषाध्यक्ष सत्यवान बाला, बैंक सखी माधो मुर्मू, चिगड़ा पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, केशरदा के मुखिया पारो टुडू, झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विजय कुमार तथा महिला समूह की अनेक सदस्य उपस्थित थे.श्वर हेंब्रम, केशरदा के मुखिया पारो टुडू, झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर विजय कुमार तथा महिला समूह की अनेक सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/the-speed-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-did-not-stop-it-went-ahead-from-karnal-in-haryana/">राहुल
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रफ्तार थमी नहीं… हरियाणा के करनाल से आगे बढ़ी [wpse_comments_template]
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रफ्तार थमी नहीं… हरियाणा के करनाल से आगे बढ़ी [wpse_comments_template]
Leave a Comment