Search

 
 
 

Bahragora: अवैध बालू लदे दो सोलह चक्का हाइवा पुलिस ने किया जप्त

 
Bahragora (Himangshu karan):  प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर लगाम लगाते हुए बहरागोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात्रि कालियाडिंगा ओवरब्रिज के नीचे दो सोलह चक्का हाइवा (केएल 09 एडब्लू 8621 और केएल 09 एडब्लू 6380) को जब्त किया. जांच के दौरान दोनों वाहनों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें कब्जे में ले लिया.

ओडिशा सीमा क्षेत्र से होती है बालू की अवैध लोडिंग

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा सीमा क्षेत्र के जामसोला पुल के पास अवैध रूप से बालू की लोडिंग कर बड़े-बड़े वाहनों के जरिए जमशेदपुर तथा पश्चिम बंगाल पहुंचाने का कार्य बालू माफियाओं द्वारा किया जाता है. इन दोनों हाइवा में लोड अवैध बालू भी जमशेदपुर ले जाने की योजना थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग पर बालू तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. जिसपर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि बिना किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21dec/">शाम

की न्यूज डायरी।।21DEC।।रूस के कजान शहर में 9/11 जैसा ड्रोन हमला।।कोडरमा से हुंडरू फॉल आ रही बस पलटी, कई बच्चे घायल।।झारखंड में हर दिन 16 लोगों की जा रही जान।।राजगीर महोत्सव का आगाज।।LG ने दी केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति।।केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप का किया ऐलान।।बिहार के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या।।पुष्पा 2 की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री।।पीएम मोदी दो दिवसीय कुवैत दौरे पर।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही