Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक हुए घायल

 
Bahragora (Himangshu karan) : बड़सोल थाना अंतर्गत एनएच 49 पर नवोदय विद्यालय के समीप शनिवार की दोपहर एक बाइक में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार नीरज खान व सूरज खान गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों व्यक्ति ओडिशा के झरपोखरिया में रहकर क्षेत्र में घूम-घूम कर टाइल्स बैठाने का काम करते हैं. दोनों झारपोखरिया से पश्चिम बंगाल के हलदिया के निकट श्रीरामपुर अपने घर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-government-should-send-proposal-of-obc-reservation-to-governor-raja-ram-gupta/">चाईबासा

: ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजें राज्य सरकार : राजाराम गुप्ता
उसी समय नवोदय विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. टक्कर होने के बाद वे दोनों सड़क पर गिरे हुए थे. सूचना पाकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए राहगीरों की मदद से घायलों को पेट्रोलिंग वाहन पर लाद कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां इलाज के दौरान पता चला कि दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है. पुलिस ने बताया दोनों के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है. बड़सोल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही