Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

 
Bahragora (Himangshu karan) : बड़सोल थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप एनएच 49 पर बुधवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक बहरागोड़ा की ओर से कोलकाता की ओर जा रहा था. घटना स्थल पर ग्रामीण भी जुट गए हैं. ग्रामीणों के अनुसार ट्रक (WB11D0272) पर पाउडर लदा हुआ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-elephant-broke-the-house-of-two-villagers-in-tontogara/">किरीबुरु

: हाथी ने टोंटोगड़ा में दो ग्रामीणों का घर तोड़ा
ट्रक के पलटने की सूचना पाते ही बड़सोल पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक का चालक अंदर फंसा हुआ था. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया है. उसे खंरोच तक नहीं आई है. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही