Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : उत्कल सम्मेलनी तारापद षाड़ंगी पाठागार का सम्मान समारोह आयोजित

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा प्लस टू हाई स्कूल के मैट्रिक तथा इंटर टॉपरों का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ. इस समारोह का आयोजन खंडामौदा पंचायत मंडप में उत्कल सम्मेलनी तारापद षाड़ंगी पाठागार द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि मुखिया पंचानन मुंडा तथा सम्मानीय अतिथि के रूप में आशीष कुमार मिश्रा, रामरंजन बेरा आदि उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjym-state-general-secretary-took-blessings-of-mother-rankini/">मुसाबनी

: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने मां रंकिणी का लिया आशीर्वाद

विद्यालय का नाम रोशन कर रहे विद्यार्थी

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खंडामौदा प्लस टू हाई स्कूल के मैट्रिक में विद्यालय टॉपर जसवंत बेरा तथा प्लस टू विज्ञान के चौथा जिला टॉपर सह अनुमंडल टॉपर को अंगवस्त्र, भागवत गीता और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया. डॉ षड़ंगी ने कहा कि खंडामौदा प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी हर वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर बड़े-बड़े अफसर के पद पर कार्यरत हैं. इस मौके पर उप मुखिया तनुश्री मंडल, पूर्व उप मुखिया शशांक शेखर पाल, मृत्युंजय माइती, विजय रथ, बनमाली बेरा, रतिकांत सीट, मोतीलाल महापात्र, चंद्रशेखर आचार्य, भास्कर बारीक, ब्रह्मानंद पाल, रामरंजन बेज, हरिपद पाल, श्यामशुन्दर बारीक, ज्योत्स्ना मयी बेरा समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही