Search

बहरागोड़ा : सात गौ वंशीय पशु से लदा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Bahragora : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी ने एक टीम गठित कर एनएच 49 पर बेला चौक के निकट बुधवार की सुबह वाहन जांच के दौरान एक टाटा इंट्रा माल वाहक वाहन को जब्त कर लिया. वाहन पर सात गोवंश पशु लदे थे. पुलिस को देख कर वाहन चालक चित्तरंजन श्यामल (52) भागने लगा तो पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bahragora-Cow-Giraftar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-people-narrowly-escaped-when-the-outer-balcony-of-the-surgical-building-of-mgm-hospital-fell/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल की सर्जिकल बिल्डिंग का बाहरी छज्जा गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे
जानकारी के अनुसार चित्तरंजन श्यामल ओडिशा के मयूरभंज जिला स्थित सिरसा गांव का निवासी है. वह चोरी-छिपे गोवंशीय पशुओं को वाहन के माध्यम से जामशोला होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचड़ा में भेजता है. पुलिस द्वारा धारा 414 / 34, धारा 12/13/15 के तहत मामला दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बरामद मवेशियों को चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन के गौशाला में भेजा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp