Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के सासन गांव का 100 केवी ट्रांसफार्मर वज्रपात के कारण जल गया था. ट्रांसफार्मर जल जाने से प्रचंड गर्मी में ग्रामीण परेशान थे. ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया था. ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि से संपर्क किया और यथाशीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया. सांसद प्रतिनिधि ने तत्काल ग्रामीणों की समस्या को सांसद विद्युत वरण महतो को अवगत कराया. सांसद ने बिजली विभाग के अभियंता को निर्देश देते हुए जल्द ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. शनिवार को बिजली विभाग ने ग्रामीणों को 100 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया. इतने कम समय में ट्रांसफार्मर पाकर ग्रामीणों ने सांसद तथा बिजली विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/gudabanda-mp-did-financial-support-for-shradhkarma/">जमशेदपुर
: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए जेएनएसी ने टाटा स्टील यूआईएसएल संग की बैठक [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : सांसद की पहल पर गांव को मिला 100 केवी का ट्रांसफार्मर
Leave a Comment