Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बरसात में नारकीय जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत अंतर्गत बाजार के पुराना पोस्ट ऑफिस गली के लोग बारिश शुरू होते ही नारकीय जिंदगी जीने को विवश हो जाते हैं. इन्हें कीचड़ भरी सड़क पर चलना और पानी भरे घरों में रहना पड़ता है. इस गली में आठ-दस परिवार रहते हैं. लोगों का कहना है कि सड़क कच्ची होने तथा सड़क के किनारे बने जल निकासी नाला के कचरे से बंद होने से ही नारकीय जिंदगी जीने का मुख्य कारण है. ज्यादा बारिश होने पर घरों में घूटनों तक पानी भर जाता है. आए दिन रात के अंधेरे में घरों में सांप, बिच्छू, कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं. इससे परिवार के लोग डरे सहमे रहते हैं. इस समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया. लेकिन केवल आश्वासन ही मिला. पहल नहीं हुई. इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fed-up-with-wifes-illness-old-man-commits-suicide/">जमशेदपुर

: पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही