Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत अंतर्गत चौरंगी से बेंदा होते हुए बनकाटा तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. जर्जर सड़क पर चलना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है. यह सड़क बनकटा पंचायत के कई गावों को जोड़ती है. इस सड़क पर विद्यालय के विद्यार्थियों को विद्यालय आने में परेशानी होती है. गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं. परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हो रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-free-health-check-up-camp-organized-on-the-second-death-anniversary-of-dr-sandeep-ghosh/">बहरागोड़ा
: डॉ. संदीप घोष की द्वितीय पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
: डॉ. संदीप घोष की द्वितीय पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment