Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर से रघुनाथपुर तक जाने वाली सड़क की बदहाली का दंश कई गांव के ग्रामीण वर्षों से झेल रहे हैं. सड़क की जर्जरता का आलम यह है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. वर्षों से यह सड़क उपेक्षा का दंश झेल रही है. इसकी मरम्मत नहीं हुई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हुए हैं. नुकीले पत्थर भी उभरे हैं. इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-sujit-sinha-gang-said-tonton-upadhyay-had-no-connection-with-the-gang-for-five-years/">गैंगस्टर
सुजीत सिन्हा गिरोह ने कहा-टनटन उपाध्याय का पांच सालों से गैंग से नहीं था कोई संबंध
: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति गंभीर [wpse_comments_template]
सुजीत सिन्हा गिरोह ने कहा-टनटन उपाध्याय का पांच सालों से गैंग से नहीं था कोई संबंध
बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से बढ़ जाती है दुर्घटनाएं
कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं. विद्यार्थियों को स्कूल आने में भी परेशानियां होती हैं. यह सड़क बनकाटा पंचायत के कई गांवों को जोड़ती है. यह सड़क इस इलाके की प्रमुख सड़क मानी जाती है. सड़क की मरम्मत की मांग ग्रामीण कई साल से कर रहे हैं. परंतु मरम्मत की दिशा में अब तक पहल नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस सड़क की स्थिति और भी बदहाल हो जाती है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-wife-killed-in-road-accident-husband-serious/">घाटशिला: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति गंभीर [wpse_comments_template]
Leave a Comment