Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सीआरपीएफ के जवान शुरू हांसदा को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिती पिकेट के सीआरपीएफ-193 एफ कंपनी के जवान शुरू हांसदा का पार्थिव शरीर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत के आचड़ाबाइद गांव लाया गया. पार्थिव शरीर लाने की सूचना पाकर उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी. गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. मौके पर सीआरपीएफ 193 एफ बटालियन के पदाधिकारी, जवान और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [caption id="attachment_268804" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/Ghatshila-shuru-hansda-crpf-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> शुरू हांसदा को हवाई फायरिंग कर अंतिम सलामी देते सीआरपीएफ के जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-five-years-of-love-marriage-in-parsudih-the-accused-of-killing-the-wife-arrested-after-five-days/">जमशेदपुर

: परसुडीह में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी की हत्या का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार
सभी की आंखें नम थीं. गांव में मातम पसरा था. सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. गांव में शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. सीआरपीएफ के जवानों ने छह राउंड हवाई फायरिंग कर सलामी दी. उनकी पत्नी डोमनी हांसदा, चार बेटियां, छोटे भाई लंबोदर हांसदा समेत परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही