Search

 
 
 

Bahragora: एक साल से पेयजल के लिए जूझ रहे हैं नाकदोहा के ग्रामीण

 
Bahragora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत  नाकदोहा गांव में विगत एक साल से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि इससे पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है. दूसरे टोला से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है. विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक जलमीनार दुरुस्त नहीं हुआ है.

जिला परिषद सदस्‍य से मिले ग्रामीण

विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीण हलोधर सोरेन, रूम्फा सोरेन, रवीन्द्र नाथ सोरेन, कुनाराम सोरेन, मायनो सोरेन, सोमवारी सोरेन, रोमनी सोरेन, श्याम सोरेन, कमल हांसदा, नगेन सोरेन, अलकेन्द्र हांसदा, कापरा हांसदा, कमल कृष्णों हासदा, राधी हांसदा, जगतपति हांसदा, लेवो हांसदा, मायावती हांसदा आदि ग्रामीणों ने मानुषमुड़िया जिला परिषद सदस्‍य फूलमानी मुर्मू से जलमीनार दुरस्त करने का आग्रह किया गया. उन्होंने आश्वस्त किया वह संबंधित पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जलमीनार दुरस्त करने की मांग करेंगे. इस मौके पर विश्वजित राना, लिपू गिरि, कृष्णो मन्ना, ठाकुरदास मुर्मु, सोवामनी सोरेन आदि भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़">https://lagatar.in/the-noise-of-intense-election-campaign-has-stopped-the-fate-of-528-candidates-will-be-decided-on-november-20/">ताबड़तोड़

चुनाव प्रचार का शोर थमा, 20 नवंबर को 528 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही