Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अकाशिया के बोटों से लदे पिकअप वैन को ग्रामीणों ने घेरा

Bahragora ( Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कोकमारा के पास माटिहाना- चाकुलिया मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर आकाशीय वृक्षों के बोटों से लदे एक पिकअप वैन संख्या जेएच 05 बीआर- 2339 को ग्रामीणों ने घेर लिया. ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिबंधित आकाशिया वृक्षों की अवैध रूप से कटाई कर बोटों को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-electricity-transformer-stolen-from-two-hamlets-of-aruvan-village-zip-member-took-information/">चक्रधरपुर

: अरुवां गांव के दो टोला से बिजली ट्रांसफॉर्मर की हुई चोरी, जिप सदस्य ने ली जानकारी

मामले की हो रही है छानबीन 

[caption id="attachment_553398" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/GHERAW-2-300x140.jpg"

alt="" width="300" height="140" /> आकाशीय वृक्षों के बोटों से लदा पिकअप वैन.[/caption] पश्चिम बंगाल के लकड़ी माफिया द्वारा इस क्षेत्र में आकाशिया समेत अन्य प्रतिबंधित पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा पिकअप वैन को घेरे जाने के बाद सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस पहुंच गई है. वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पिकअप वैन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है. चालक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं है. पिकअप वैन को जब्त कर वन विभाग कार्यालय ले जाया जा रहा है. वनपाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि पिकअप वैन किसका है और लकड़ी कहां से कहां ले जाई जा रही थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-father-and-three-daughters-injured-in-two-bike-collision/">घाटशिला

: दो बाइक की टक्कर में पिता व तीन पुत्री घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही