Search

 
 
 

बहरागोड़ा : खेड़ूया पंचायत में गहराता जा रहा है जल संकट

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की खेड़ूया पंचायत में जल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से पेयजल संकट गहरा गया है. ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानियां उठा रहे हैं. पंचायत क्षेत्र में आधे दर्जन सोलर जलापूर्ति योजनाएं खराब पड़ी हैं. वहीं अधिकांश चापाकल भी खराब हैं. इसके कारण ग्रामीणों में रोष है. खेड़ूया पंचायत की मुखिया सुलेखा सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में लगभग 30 में से 14 सोलर जलापूर्ति योजना और चापाकल खराब हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-crpf-133-battalion-organized-health-checkup-camp-at-matkamdih/">चांडिल

: मातकमडीह में सीआरपीएफ 133 बटालियन ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

जलापूर्ति योजनाओं को ठीक करने के लिए नहीं हुई कोई पहल

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी को अवगत कराया गया है. लेकिन जलापूर्ति योजनाओं को ठीक करने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. इसके कारण पेयजल संकट गहराता जा रहा है. पुराना पंचायत भवन के समीप, बंशीधरपुर, कोडरिया आंगनबाड़ी केंद्र के समीप, हुदली, श्यामडिंगा, दूधकुंडी, मोरागाड़िया हरिजन टोला के समीप, मरागाड़िया अजंता दुकान के समीप, जयपुरा तथा कोठारिया गांव में चापाकल और जलापूर्ति योजना खराब है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही