Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हुदली में कई माह से है जलमीनार खराब, पेयजल के लिए हाहाकार

Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड की खेड़ूया पंचायत अंतर्गत हुदली गांव की जलमीनार कई माह से खराब है. इसके कारण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. ग्रामीणों को दूर स्थित चापाकल से पेयजल लाना पड़ रहा है. पेयजल की कमी के कारण ग्रामीणों में जल एवं स्वच्छता विभाग के प्रति काफी रोष है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bus-operations-remained-closed-in-odisha-passengers-upset/">बहरागोड़ा

: ओडिशा में बस परिचालन रहा बंद, यात्री परेशान

उच्च अधिकारियों को समस्या से कराया गया अवगत 

इस संबंध में पंचायत के मुखिया से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस समस्या से वे कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं. फिर भी कोई पहल नहीं हुई है. ग्रामीण जलमीनार की मरम्मती की आस लगाए बैठे हैं. ग्रामीण डाको सिंह, सोजेन सिंह, आशीष सिंह ,गौरंगो सिंह, खकन सिंह ,भवानी सिंह, वाले सिंह, मंटू सिंह , जलेश्वर सिंह ने कहा कि जल मीनार की मरम्मत नहीं हुई तो भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए तरस जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hailstorm-warning-in-kolhan-rain-alert-in-five-districts/">जमशेदपुर

: कोल्हान में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच जिलों में वर्षा का अलर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही