Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पॉलिटेक्निक के छात्र अनुराग कुमार ने क्यों की आत्महत्या ?

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के पॉलिटेक्निक के सिविल प्रथम वर्ष के 17 वर्षिय छात्र अनुराग कुमार ने मंगलवार को बॉयज हॉस्टल के कमरे के पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र ने किन कारणों से आत्महत्या की है, कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन में कालेज प्रशासन पुलिस को सहयोग कर रहा है. जानकारी हो कि मृतक अनुराग कुमार रांची रातू रोड निवासी है. वह विगत पांच मई को यहां आया था और कॉलेज परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 28 में रहता था. छात्रावास के अधीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि जांच में पुलिस को सहयोग किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cultural-program-organized-on-the-birth-anniversary-of-rabindranath-tagore-at-sail-guava-club/">नोवामुंडी

: सेल गुवा क्लब में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही