Search

 
 
 

Bahragora: मांगरोशोल साल जंगल पहुंचा जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों का किया सतर्क

 
Bahragora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के  मांगरोशोल स्थित साल जंगल में एक जंगली हाथी के आने  पर वन विभाग की ओर से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है.

हाथी के समीप नहीं जाने का निर्देश

विभाग की ओर से ग्रामीणों को कहा गया कि मोबाइल से हाथी की फोटो चित्र लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं,  जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं, हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें.

गांव में हाथी आने पर वन विभाग को सूचित करें

ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है. जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके. हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/the-issue-of-cbi-investigation-of-jssc-cgl-examination-and-lathicharge-on-students-echoed-outside-the-house/">झारखंड

विस विशेष सत्र : सदन के बाहर गूंजा JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच व छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही