Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सीमा पर खदेड़ा-खदेड़ी से उग्र हो रहे हैं जंगली हाथी

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांडरा पंचायत के सीमा से सटे लुगाहारा और लधनबनी गांव के पास खदेड़ा-खदेड़ी के कारण हाथी उग्र होते जा रहे हैं. विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने लुगाहारा गांव से सटे पश्चिम बंगाल के बाकड़ा गांव के 52 वर्षीय सुधीर महतो नामक व्यक्ति को पटक कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. इलाज के लिए उन्हें झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया जहां, स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सुधीर महतो बाजार से घर लौट रहे थे तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-final-match-of-12th-gc-jain-cricket-competition-today/">चाईबासा

: 12वीं जीसी जैन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज

शाम में हाथी गांव में उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं

विदित हो कि इसके पूर्व जंगली हाथियों ने बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में दो महिलाओं को जख्मी कर दिया था. वहीं चाकुलिया प्रखंड के सांपधरा गांव में भी एक व्यक्ति को विगत दिनों जख्मी कर दिया था. जानकारी हो कि दोनों राज्य के वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के कारण जंगली हाथी भी अब उग्र होते जा रहे हैं. लुगाहारा के ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल 50 से अधिक जंगली हाथी लुगाहारा और लधनबनी जंगल में हैं. शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर गांव में उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-new-transformer-installed-in-roladih-village-on-the-initiative-of-jan-raksha-sangharsh-samiti/">चक्रधरपुर

: रोलाडीह गांव में जन रक्षा संघर्ष समिति के पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही