Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड की बस पर जंगली हाथियों ने किया हमला

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा से सटी सांडरा, खेड़ुआ समेत अन्य कई पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता जा रहा है. विगत शनिवार की देर शाम को जंगली हाथियों ने ग्लोबस स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड की बस पर हमला कर दिया. इस बस में कंपनी के कर्मचारी सवार थे. हाथियों ने बस को हिलाया डुलाया और कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए. कर्मचारी बस से उतरकर भाग खड़े हुए. इसके बाद हाथी पास के जंगल में चले गए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-allegations-of-applying-low-level-cement-in-water-tap-scheme/">डुमरिया

: जल नल योजना में निम्न स्तर की सीमेंट लगाने का आरोप

जंगली हाथियों ने बस को घेर लिया

[caption id="attachment_636629" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hathi-hamla.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कंपनी बस.[/caption] जानकारी के मुताबिक यह बस ब्राह्मण कुंडी पंचायत में गोहलामुड़ा स्थित कंपनी परिसर से कर्मचारियों को लेकर विगत शनिवार की देर शाम को बहरागोड़ा आ रही थी. बस के चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि जंगली हाथियों ने बस को घेर लिया और बस को हिलाने डुलाने लगे. सभी कर्मचारी बस से उतर कर भाग गए इसके कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ. उक्त सड़क गोहलामुड़ा को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 से जोड़ती है. सड़क के बीच तथा उसके आसपास घने जंगल हैं. इन जंगलों में इन दिनों दर्जनों हाथी विगत कई सप्ताह से डेरा जमाए हुए हैं. जंगली हाथी अक्सर हाईवे को भी पार करते हुए आना-जाना करते हैं. इलाके में हाईवे का एक बड़ा भाग जंगलों के बीच से गुजरा है. हाथियों के कारण हाईवे पर भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-allegations-of-applying-low-level-cement-in-water-tap-scheme/">डुमरिया

: जल नल योजना में निम्न स्तर की सीमेंट लगाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही