Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दुधकुंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जंगली हाथियों ने उपद्रव मचाया

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटी खेरुड़ा पंचायत अंतर्गत दुधकुंडी के समीप जंगल में कई दिनों से हाथियों का झुंडा शरण लिए हुए हैं. गुरुवार की रात हाथियों के दल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुधकुंडी के प्रवेश द्वार को तोड़ दिया और परिसर में घुस आए. हाथियों ने विद्यालय में लगे आम और कटहल के पेड़ों को बर्बाद कर उसमें लदे फलों को खा गए. वन विभाग की टीम खबर मिलते ही स्कूल पहुंची और हाथियों को भगाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार गिरि ने बताया कि जंगली हाथियों के पास के जंगल में रहने के कारण विद्यालय में भय का माहौल है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-chapakal-bad-in-pigunwa-sai-tola-of-gitikendu-village-rural-trouble/">किरीबुरु

: गितिकेंदु गांव के पिंगुवा साई टोला में चापाकल खराब, ग्रामीण परेशानी
विद्यार्थी तथा शिक्षक भय के साये में विद्यालय आ रहे हैं. इसलिए विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी नहीं के बराबर है. ज्ञात हो कि यह विद्यालय जंगल के पास ही है. जंगल में अक्सर जंगली हाथी डेरा डाले रहते हैं. इसी पंचायत से सटे सांडरा पंचायत के लुगाहारा के आसपास के जंगलों में भी दर्जनों जंगली हाथी जमे हुए हैं. हाथियों के कारण इस इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विद्यार्थी हाथियों के डर से विद्यालय नहीं जा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही