Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार करने के लिए समाज सेवा करूंगा : राहुल

 
Bahragora (Himangshu karan) : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी के छोटे भाई वरिष्ठ अधिवक्ता दिवंगत द्विजेन षाड़ंगी उर्फ कुनू षाड़ंगी के पुत्र राहुल षाड़ंगी उर्फ ऋषि षाड़ंगी अपने दिवंगत पिता के सपने को साकार करने के लिए बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा करेंगे. लोगों के सुख और दुख में शामिल होकर हर संभव सहयोग करेंगे. शुक्रवार को वन विश्रामागार परिसर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल षाड़ंगी ने उक्त आशय की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे. क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर अलग-अलग टीम बनाई जाएगी. ताकि किसी जरूरतमंद को तत्काल मदद पहुंचाई जा सके. इसे भी पढ़ें : वेडिंग">https://lagatar.in/bokaros-flying-arya-set-out-to-measure-jharkhand-on-foot-with-the-money-earned-by-doing-wedding-photography-doing-this-work/">वेडिंग

फोटोग्राफी कर कमाए पैसे से झारखंड पैदल नापने निकला बोकारो का फ्लाईंग आर्या, कर रहा यह काम
उन्होंने कहा कि उनके पिता के निधन होने के बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव गंडानाटा लाया गया और उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुझे अहसास हुआ कि मेरे पिता ने क्षेत्र में वर्षों तक समाज सेवा का कार्य किया है. इसलिए लोगों में उनके प्रति असीम प्यार तथा श्रद्धा है. उनका अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग आए. मैं अपने पिता के समाज सेवा के कार्य को आगे जारी रखूंगा. समाज सेवा मेरे दिवंगत पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. समाज सेवा का कार्य किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं होगा. मैं किसी राजनीतिक दल का नहीं हूं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-training-being-given-to-science-and-mathematics-teachers-of-government-schools/">जमशेदपुर

: सरकारी विद्यालय के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वे समाज सेवा का कार्य करने में मुझे सहयोग तथा मार्गदर्शन करें. मुझे जानकारियां प्रदान करें. उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक माह मुंबई से आकर 10 दिन क्षेत्र में रहूंगा और लोगों के सुख दुख का साथी बनूंगा. इस अवसर पर परेश मुंडा, मकसूद अंसारी, दीपक बारिक, झड़ेश्वर मुर्मू समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही