Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पुरस्कृत किए गए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ. समारोह की अध्यक्षता संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी ने की. विशिष्ट अतिथि विद्यालय के संस्थापक हिरोद कुमार भोल, चंडी चरण साधु, प्रबंध समिति के रास बिहारी भुइया, समाजसेवी अश्विनी साधु, उत्पल साधु, पुलिन राणा भी उपस्थित रहे. आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को समारोह में अतिथियों ने पुरस्कृत किया. समारोह का संचालन चंडी चरण साधु ने किया. मौके पर विद्यालय के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी चर्चा की गई. समारोह में अनेक अभिभावक भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-no-aadhaar-card-no-ration-card-no-pension-the-old-woman-is-forced-to-work/">चांडिल

: ना आधार कार्ड, ना राशन कार्ड, ना ही मिला पेंशन, मजदूरी करने को विवश है वृद्धा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही