Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत

Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की पूर्णापानी पंचायत के रांगामाटिया गांव की छिता मुर्मू (40) की शुक्रवार को जहर खाने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में गुरुवार की रात छिता मुर्मू ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. 108 एंबुलेंस है उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. सूचना पाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-private-schools-have-not-received-fees-for-children-enrolled-on-quota-seats-for-three-years-government-is-citing-rules/">जमशेदपुर

: प्राइवेट स्कूलों को तीन साल से नहीं मिली कोटे की सीटों पर नामांकित बच्चों की फीस, सरकार दे रही नियमों का हवाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही