Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : साइबर ठगी की शिकार हुई सोनाकोड़ा की महिला

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की सोनाकोड़ा गांव की ज्योत्सना नायेक के बैक खाता से साइबर ठगों ने दो बार में आठ हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में ज्योत्सना नायेक ने बड़शोल थाना में लिखित शिकायत की है. पीड़िता ज्योत्सना नायेक ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कालापाथर शाखा में उसके नाम से बचत खाता संख्या 370847 46219 है. जब वह 24 अप्रैल को मानुषमुड़िया एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में बचत खाते से रुपये की निकासी करने गई तो उसे पता चला कि उसके खाते पैसे की निकासी कर ली गई है. 22 अप्रैल को पांच हजार रुपए और 23 अप्रैल को तीन हजार (कुल आठ हजार) रुपये की निकासी की गई है. उसने इस मामले की जानकारी स्टेड बैंक ऑफ इंडिया कालापाथर बैंक के शाखा प्रबंधक को दी, तो उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में थाना में शिकायत करें. तब उन्होंने बड़शोल थाना में लिखित शिकायत की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree/">जमशेदपुर

: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही