Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जान जोखिम में डालकर रहते हैं 108 में कार्यरत कर्मी

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने क्वार्टर 108 में कार्यरत चालक तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन के कुल 12 लोग रहते हैं. ये जिस क्वार्टर में रहते हैं उसका छत का प्लास्टर ऊपर से आए दिन गिरते रहता हैं और ये लोग उसी छत के नीचे जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर है. ये तो दूसरे की जान बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं लेकिन इनकी जान के परवाह संबंधित विभाग को नहीं है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-drm-inspected-the-station-regarding-rail-project-awareness-program/">मनोहरपुर

: रेल परियोजना जागरुकता कार्यक्रम को लेकर डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण
इनको मानदेय भी चार महीना से प्राप्त नहीं हुआ है जिसके चलते ये अपना परिवार चलाने में तथा अपना भरण पोषण करने में आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं. साथ ही जिस एंबुलेंस के सहायता से दूसरों की जान बचाने के लिए चलते हैं उसमें ना तो सायरन बजती है और ना ही बत्ती जलती है. भीड़ भाड़ इलाके में चलने के लिए गाड़ी के हॉर्न के ऊपर ही निर्भर होकर चलना पड़ता है. जो कि काफी मुश्किल भरा सफर होता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ex-serviceman-kalyan-pays-tribute-to-martyrs-on-kargil-vijay-diwas/">आदित्यपुर

: भूतपूर्व सैनिक कल्याण ने कारगिल विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही