Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बागबानी तथा खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. बहरागोड़ा प्रखंड के सभी चयनित बागबानी लाभुक को बागवानी के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. इसमें स्थल का चयन,स्थल का ले आउट, गद्दा भराई की प्रक्रिया, बागबानी में उपयोग होने वाली दवा और खाद के विषय जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-pay-tribute-to-martyrs-at-drass-memorial/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने द्रास मेमोरियल पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
इसके साथ पौधा को किस प्रकार जीवित रखा जाए, लाभुक की बागवानी से क्या लाभ होगा, इसकी जानकारी दी गई. इस मौके पर बीडीओ राजेश कुमार साहू, कनीय अभियंता प्रेम कुमार गिरि, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार और लाभुक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही