Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बांकदह गांव में 200 साल से हो रही मां मंगला की पूजा

 
Baharagora : बहरागोड़ा की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव के वांकेश्वरी मां मंगला मंदिर में 200 वर्ष से मां मंगला की पूजा आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है. मंगलवार को मंगला उषा पूजा का आयोजन किया गया. गुहियापाल के सुवर्णरेखा नदी घाट से महिलाओं ने कलश लाकर घट स्थापन कर मंदिर में पूजा पाठ शुरू की. पुजारी शुभद्रा बेरा व फाल्गुनी बेरा अपने रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की. इस मंगला पूजा को लेकर गांव में किसी के घर में चूल्हे नहीं जले. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bsl-management-will-honor-the-winners-of-the-golden-jubilee-competition/">किरीबुरू

: स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता के विजेताओं को बीएसएल प्रबंधन करेगा सम्मानित

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मंदिर के प्रति गांव के लोगों की आस्था जुड़ी है. इस संबंध में गांव के अर्धेंदु बेरा, राजीव बेरा, संजीव बेरा ने बताया कि 200 साल से यह पूजा होती आ रही है. पूजा समापन होने के बाद ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन किया गया. भजन और कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही