Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

16 साल के लंबे इंतजार के बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली नेता आनंद मोहन

Patna : बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन 16 साल बाद जेल से रिहा हो गये हैं. वे अहले सुबह साढ़े चार बजे सहरसा जेल से बाहर आये. जेल से छूटने के बाद वह सीधे पंचगछिया गांव के लिए रवाना हो गये. उनकी रिहाई के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे. बाहुबली नेता पिछले 16 सालों से गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी (DM) जी. कृष्णैया की हत्या मामले में आनंद मोहन उम्र कैद की सजा काट रहे थे. (पढ़ें, जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-patients-increasing-rapidly-in-the-city-34-found-infected-on-the-second-day-in-five-residential-schools%e0%a4%ac/">जमशेदपुर

: शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, पांच आवासीय विद्यालयों में दूसरे दिन मिले 34 संक्रमित)

जी कृष्णैया की बेटी पद्मा ने जतायी नाराजगी 

आनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की बेटी पद्मा ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो आनंद मोहन की रिहाई का फैसला लिया है वह बहुत ही गलत है. हम चाहते हैं कि सरकार इसपर पुनर्विचार करे. हम इस फैसले के खिलाफ अपील करेंग.

सरकार के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

बिहार सरकार द्वारा लोक सेवक हत्या कानून और और जेल मैनुअल में संशोधन की वजह से उनकी रिहाई संभव हो सकी है. बता दें कि 24 अप्रैल शाम को आनंद मोहन सहित 27 कैदियों की रिहाई के आदेश दिये गये थे. आनंद मोहन की रिहा किये जाने के फैसले का आईएएस एसोसिएशन सहित कई लोगों ने ऐतराज जताया था. बिहार सरकार के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गयी है. याचिका में रिहाई की अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-competition-organized-for-awareness-of-sports-and-education/">सिमडेगा

: खेल और शिक्षा के प्रति जागरुकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन

26 अप्रैल पैरोल की अवधि हुई थी खत्म

बता दें कि पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे की सगाई थी. वे 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आये थे. 26 अप्रैल बुधवार को पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद उन्होंने जेल में हाजिरी दी थी. रात भर जेल में रहने के बाद उन्हें गुरुवार की अहले सुबह रिहा कर दिया गया.

डीएम जी कृष्णैया हत्या मामले में मुख्य आरोपी थे आनंद मोहन

मालूम हो कि करीब 16 साल पहले बिहार में गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या हुई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी और बाहुबली सांसद आनंद मोहन सिंह को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. हालांकि हत्या के मामले में उनकी सजा पूरी हो गयी थी. लेकिन लोक सेवक हत्या के मामले की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो पा रही थी और वह करीब 16 साल से सहरसा जेल में बंद थे. हालांकि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद उन्हें कई बार पैरोल भी मिला है. लेकिन अब बिहार सरकार ने उन्हें जेल से रिहा कराने के लिए बिहार के लोक सेवक हत्या कानून में संशोधन किया है. इसे भी पढ़ें : सिरम">https://lagatar.in/siram-toli-sarna-beautification-controversy-work-could-not-start-despite-administrations-preparation/">सिरम

टोली सरना सौंदर्यीकरण विवाद : प्रशासन की तैयारी के बावजूद शुरू नहीं हो सका काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही