Search

 
 
 

बैद्यनाथ राम ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी

 
Ashish Tagore Latehar : स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने गांडेय की नव निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने श्रीमती सोरेन को बुके भेंट कर जीत की शुभकामनायें दी. बाद में विधायक श्री राम ने शुभम संदेश से बातचीत में कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी. मुलाकात में झारखंड की राजनीति पर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि श्रीमती सोरेन की जीत लोकतंत्र की जीत है. जिस प्रकार आज झारखंड में केंद्र सरकार द्वारा माहौल तैयार किया जा रहा है और लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है, उस पर यह जीत एक विपक्षी दलों के लिए करारा तमाचा है. श्रीमती सोरेन की जीत ने यह दिखा दिया कि आज भी झारखंड की जनता झामुमो के साथ है. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के साथ है. केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया. इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने इसका करारा जवाब दिया है. लोकसभा चुनावों में भी झारखंड में भाजपा की सीटें घट गयी. झारखंड की इंडी गठबंधन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनायेगी. बता दें कि कल्पना सोरेन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी हैं और इन्होंने गांडेय उप चुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार को तकरीबन 26 हजार वोटों से हराया है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-plywood-businessman-kidnapped-near-kishoreganj-chowk-four-kidnappers-arrested/">रांची

: किशोरगंज चौक के पास से प्लाईवुड कारोबारी का अपहरण, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही