Search

 
 
 

लातेहार: मंत्री बैद्यनाथ राम करेंगे जिला स्टेडियम में झंडोत्तोलन

 
Latehar: 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा पूरी कर ली गयी है. मुख्य झंडोत्तोलन जिला स्टेडिमय में प्रदेश के स्कूली शिक्षा व साक्षरता सह उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम के द्वारा किया जायेगा. मंत्री राम यहां परेड का निरीक्षण एवं सलामी लेंगे. इससे पहले उपायुक्त आवास में प्रात: 8.00 बजे, कारगिल पार्क (पुष्पांजलि) 8.25 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 10.15 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10.20 बजे, जिला परिषद मे 10.30 बजे, उप विकास आयुक्त कार्यालय में 10.35 बजे, वन प्रमंडल कार्यालय में 10.40 बजे, आईटीडीए कार्यालय में 10.45 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10.50 बजे, जिला कंट्रोल रूम में 10.55 बजे, नगर पंचायत कार्यालय में 11.00 बजे, रेडक्रास सोसायटी में 11.15 बजे और पुलिस लाइन में 11.25 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. सुबह छह बजे से प्रभातफेरी निकाली जायेगी. दो बजे से जिला खेल स्टेडियम में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. जबकि सध्या छह बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-policy-scam-sc-refuses-to-grant-interim-bail-to-kejriwal-in-corruption-case/">शराब

नीति घोटाला :भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से SC का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही