Search

 
 
 

विधायक बैद्यनाथ राम की ग्रामीणों से अपील, सरकारी योजनाओं का उठायें लाभ

 
Ashish Tagore Latehar :  विधायक बैद्यनाथ राम ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है. लगातार.इन">https://lagatar.in/">लगातार.इन

व शुभम संदेश से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार समाज के हर तबके के लिए योजनाएं चला रही है. सरकार महिला व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है. सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार 80 प्रतिशत अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर व मिनी राइस मिल समेत कई कृषि उपकरण वितरित कर रही है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-businessman-shot-dead-in-kanke/">रांची

: कांके में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी चार गोली, हालत गंभीर)

75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर मवेशी दे रही सरकार

सरकार द्वारा दिये जा रहे कृषि उपकरण का उपयोग कर किसान कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे. इससे न सिर्फ अधिक कृषि उपज होगी वरन किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में दूध, मांस व अंडा उत्पादन में वृद्धि लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना चलाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार तथा अतिरिक्त घरेलु आमदनी का सृजन किया जा रहा है. इसके तहत किसानों को 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर दूधारू गाय, बकरा, सूकर, बतख, चूजा आदि दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-government-released-agenda-of-special-session-of-parliament-congress-said-impact-of-sonia-gandhis-letter/">मोदी

सरकार ने संसद के विशेष सत्र का एजेंडा जारी किया, कांग्रेस बोली, सोनिया गांधी के पत्र का असर

स्वरोजगार करने के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पर 25 लाख तक ऋण दे रही सरकार

बैद्यनाथ राम ने आगे कहा कि क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए सरकार मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना लेकर आयी है. इसमें स्वरोजगार करने के लिए अधिकतम 25 लाख रूपये तक ऋण 40 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों ने इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.  बता दें कि विधायक औप डीसी हिमांशु मोहन ने बुधवार को जिला स्टेडियम के पास सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजना के तहत पांच महिला स्वयं सहायता समूह के बीच मिनी ट्रैक्टर, रोटावेटर, मिनी राइस मिल, कल्टीवेटर, केज व्हील, यूनिवर्सल माउंटिंग फ्रेम, वाटर पंप व पाइप आदि वितरण किया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-h/">रांची

: होटल में फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, सुसाइड नोट भी मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही