Search

लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल की बेल पर HC में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Ranchi : लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने सभी पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख किया है. अब कोर्ट जमानत याचिका पर क्या फैसला सुनाता है यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. दरअसल रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, चर्चित कारोबारी विष्णु अग्रवाल,बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. हाईकोर्ट से इस केस के अभियुक्त निलंबित आईएएसए छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. इसे भी पढ़ें -HEC">https://lagatar.in/hec-agitation-will-end-after-written-assurance/">HEC

संकट बरकरार, लिखित आश्वासन के बाद समाप्त होगा आंदोलन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp