Search

 
 
 

लैंड स्कैम के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत की बेल पर हुई सुनवाई

 
Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज मंगलवार को रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंगएक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. कोर्ट अब इस मामले में 23 अप्रैल को सुनवाई करेगा. बता दें कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है.

लैंड स्कैम केस के मुख्य आरोपी होटवार जेल में बंद 

बता दें कि लैंड स्कैम केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. ईडी ने हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा पूछताछ करने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इसी केस में ईडी आज मंगलवार सुबह से रांची के अलग-अलग नौ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही