Search

 
 
 

JPSC गड़बड़ी मामला: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की जमानत याचिका खारिज

Ranchi News: CID ने अदालत में बताया कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में से 119 के मोबाइल नंबर संजीत कुमार के दो नंबरों से जुड़े मिले. जांच एजेंसी के अनुसार, संजीत के रिश्तेदार ऋतिक रोशन को परीक्षा पास कराने के लिए 20 लाख रुपये की कथित डील हुई थी.
 
रांची सिविल कोर्ट

Ranchi News: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को अदालत से झटका लगा है. अपर न्यायिक आयुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी.

 

CID ने अदालत में बताया कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में से 119 के मोबाइल नंबर संजीत कुमार के दो नंबरों से जुड़े मिले. जांच एजेंसी के अनुसार, संजीत के रिश्तेदार ऋतिक रोशन को परीक्षा पास कराने के लिए 20 लाख रुपये की कथित डील हुई थी. इस मामले में बैंक लेन-देन की जानकारी भी अदालत के सामने रखी गई.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause

https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown

अभियोजन ने यह भी बताया कि सह-आरोपी धर्मेंद्र कुमार की स्विफ्ट डिजायर कार के डाउन पेमेंट के लिए संजीत के खाते से कुल 1.69 लाख रुपये भेजे गए थे. इसके अलावा, जांच में ब्लैकलिस्टेड TDPL एजेंसी को बिना टेंडर परीक्षा का काम देने और परीक्षा की आंसर-की पहले साझा किए जाने से जुड़े तथ्य भी सामने रखे गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही