Search

 
 
 

रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता में वैशाखी दास चैंपियन

 
Ranchi :  रांची जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरुनानक स्कूल के सभागार में खेला गया. रविवार को तीसरे व अंतिम दिन 8 चक्रों का खेल हुआ. संघ के सचिव नवजोत अलंग ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 7.5 अंकों के साथ वैशाखी दास प्रथम स्थान पर रही. 7 अंकों के साथ अभिराज दूसरे एवं 6 अंकों के साथ ऋषि राज तीसरे स्थान पर रहे. विजेताओं को नगद इनाम के साथ मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किये गये. इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहे चार खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया. आर्बिरेटर दीपक कुमार ने बताया कि इनके नाम बैशाखी दास,अभिराज, ऋषि राज व बिरची कुमार सिन्हा हैं. मुख्य अतिथि के रूप में मनीष रंजन, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व विशिष्ठ अतिथि डॉ. एके. चटोराज, सीमा सिंह. विजय बहादुर, राकेश कुमार एवं राज्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, राज्य संघ के सचिव मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता के साथ सचिव नवजोत अलग ``रूबल, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष कुणाल आजमानी, मिथिलेश पांडे, सह सचिव राजीव चटर्जी, रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकाश कुमार, मनीषा और गुरुनानक स्कूल प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष कुलतार सिंह, सचिव परमजीत सिंह, सह सचिव रंजीत सिंह, हरमीत सिंह मौजूद थे. सचिव नवजोत अलंग रूबल`` ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामना दी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-sports-director-sarojini-lakra-reached-imphal/">झारखंड

खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा पहुंचीं इंफाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही