Search

 
 
 

बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने दिया इस्तीफा,1 मई से नीरज बजाज होंगे कंपनी के नये चेयरमैन

 

LagatarDesk : बजाज">https://www.bajajauto.com/">बजाज

ऑटो के चेयरमैन और नॉन एग्जिक्यूटिव राहुल बजाज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कंपनी ने बताया कि राहुल बजाज 30 अप्रैल से कामकाजी घंटों के बाद इस पद से हट जायेंगे. 1 मई से वे चेयरमैन एमिरेट्स का पद संभालेंगे. बजाज ऑटो कंपनी के नये चेयरमैन और नॉन एग्जिक्यूटिव नीरज बजाज होंगे. नीरज 1 मई से बजाज ऑटो के चेयरमैन का पद संभालेंगे. नीरज बजाज भी बजाज समूह के एक प्रमोटर-डायरेक्टर हैं.

राहुल बजाज की नेटवर्थ 6.5 अरब डॉलर

कंपनी के बयान के मुताबिक, राहुल बजाज ने उम्र का हवाला देते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया है. कंपनी के बोर्ड ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है. राहुल बजाज 82 वर्ष के हैं. राहुल ने 1972 में बजाज ऑटो के चेयरमैन बने थे. राहुल बजाज का नेटवर्थ करीब 6.5 अरब डॉलर है. बजाज कंपनी करीब 95 साल पुराना है.

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, अमेरिका से नीरज ने किया है एमबीए

राहुल बजाज के चचेरे भाई नीरज बजाज हैं. वे कंपनी के एक प्रमोटर-डायरेक्टर हैं. इनकी उम्र 67 साल हैं. इन्होंने अपने कैरियर का 35 साल बजाज समूह को दिया. नीरज बजाज ऑटो लिमिटेड के बोर्ड में 9 सितंबर, 2006 को शामिल हुए थे. उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, अमेरिका से एमबीए भी किया है. वह बजाज आलियांज लाइफ और जनरल इंश्योरेंस के निदेशक मंडल में भी सेवारत हैं. नीरज ने 1970 से 77  टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें टेबल टेनिस के लिए अर्जुन पुरस्कार भी मिला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही