Search

 
 
 

बकोरिया कांड : जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची पलामू

 
Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में 8 जून 2015 को कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ मामले की जांच करने सीबीआई की 6 सदस्य टीम घटनास्थल पर पहुंची है. सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/before-the-presidential-election-cm-will-meet-the-home-minister-in-delhi-after-that-jmm-will-announce-who-will-support/">राष्ट्रपति

चुनाव से पहले सीएम दिल्ली में गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात, उसके बाद JMM करेगा घोषणा, किसे देगा समर्थन
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/649-people-lost-their-lives-485-were-injured-in-road-accidents-in-ranchi-from-january-2021-to-april-2022/">रांची

में जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 तक सड़क दुर्घटना में 649 लोगों ने गवायी जान, 485 लोग हुए घायल

सीबीआई ने जुटायी कई महत्वपूर्ण जानकारियां

जांच के दौरान सीबीआई टीम ने द्वारा घटना के समय जवानों के पोजीशन और उस रात में मौजूदगी के बारे में जानकारी जुटायी गयी. छह सदस्यीय सीबीआई की टीम मामले में कई लोगों से पूछताछ भी करने वाली है. इसे भी पढ़ें - माओवादी">https://lagatar.in/maoist-commander-surrenders-with-german-weapon-hk-33/">माओवादी

कमांडर ने जर्मन हथियार एचके-33 के साथ किया सरेंडर

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की थी प्राथमिकी

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र बकोरिया में आठ जून 2015 को कथित पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के मामले में CBI दिल्ली ने प्राथमिकी दर्ज की थी. यह प्राथमिकी झारखंड हाइकोर्ट के 22 अक्टूबर 2018 को दिए आदेश पर दर्ज की गयी थी. इस घटना में पुलिस ने 12 लोगों को मुठभेड़ में मारने का दावा किया था. मृतकों के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए हाइकोर्ट में CID की जांच पर सवाल उठाते हुए CBI जांच की मांग की थी. CBI ने पलामू के सदर थाना कांड संख्या 349/2015, दिनांक 09 जून 2015 के केस को टेकओवर करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. इसे भी पढ़ें - दहेज">https://lagatar.in/dowry-murder-case-husband-mother-in-law-and-father-in-law-sentenced-to-20-years-was-murdered-in-2017/">दहेज

हत्या मामला : पति, सास और ससुर को 20 साल की सजा, 2017 में की गयी थी नुनीबाला की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही