Search

 
 
 

धनबाद कोयलांचल में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद

 
Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में 29 जून को कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) अकीदत के साथ मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह में शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह से अमन-चैन व सलामती की दुआ मांगी. मुस्लिम बाहुल क्षेत्र वासेपुर में सुबह से ही त्योहार की रौनक दिखी. रेलवे स्टेडियम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सामूहिक नमाज अदा की. इसके साथ ही वासेपुर, आजाद नगर, नया बाजार, पुराना बाजार, भूली आदि क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी. इस विशेष मौके पर त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरों की कुर्बानियां दी गईं.

इमाम ने दिया संदेश- अपने अंदर की बुराइयों की कुर्बानी दें

जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराने के बाद अपने संदेश में कहा कि कुर्बानी के इस त्योहार पर अपने अंदर की गलत धारणाओं की भी कुर्बानी दें. मोहब्बत, अमन चैन से रहें. परिवार, समाज, देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए दुआ करें. नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. ईदगाह मस्जिद नया बाजार में इमाम मोहम्मद अमीरउदीन ने नमाज अदा कराई. अपने संदेश में उन्होंने समाज के लेागों से सौहार्द से रहने और मन में आने वाले गलत विचारों की कुर्बानी देने की अपील की. मदनी मस्जिद शमशेर नगर के इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहकार आलम कासमी ने नमाज अदा कराने के साथ नमाजियों को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अल्लाह की प्यारी चीज की कुर्बानी देने के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें. वैसा काम न करें, जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-muslims-of-gomo-celebrated-bakrid-with-harmony/">धनबाद

: गोमो के मुसलमानों ने सौहार्द के साथ मनाई बकरीद  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही