Search

 
 
 

जामताड़ा में सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद

 

मस्जिदों व ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज

Jamtara : जामताड़ा व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बकरीद उल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह में मस्जिदों व ईदगाहों में समूहिक नमाज अदा कर सुख, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी गईं. त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरों की कुर्बानियां दी गईं. इस मौके पर जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित ईदगाह, पाकडीह, सरखेलडीह ईदगाह, मियांडीह, बुधुडीह, नाराडीह, बेवा, धनबाद, चिरूनबांध, शहरपुरा, मोहड़ा, पोसोई सहित अन्य ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. पर्व को लेकर सुबह से ही मुसलमानों में उत्साह देखा गया. नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे. पाकडीह व सरखेलडीह ईदगाह में इमाम मौलाना अख्तर रजा ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है. इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि कुर्बानी आत्मा को शुद्ध करने का एक उत्तम साधन है. कुर्बानी में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिखावे के लिए न हो. हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेही सलाम की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे.अल्लाह को यह अदा काफी पसंद आई. इसके बाद सभी लोगों ने त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरे की कुर्बानी दी गई. इस दौरान जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य अशोक मंडल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, आजसू नेता तरुण गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने मुस्लिम बस्तियों में जाकर बकरीद की बधाई दी. इस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही